रायगढ़। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 35 झोपड़ी पारा कबीर चौक से पूर्व पार्षद मालती सिंह ने एक बार फिर भाजपा से अपनी दावेदारी पेश की है। शुरू से ही पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रही जिला कार्यसमिति सदस्य मालती सिंह को पूरी उम्मीद है कि संगठन की ओर से उन्हें मौका दिया जाएगा। वार्ड क्रमांक 35 झोपड़ी पारा कबीर चौक के सामान्य महिला सीट के लिए आरक्षित होने के बाद इस वार्ड से पूर्व पार्षद मालती सिंह ने भाजपा से फिर एक बार चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

मालती सिंह वर्ष 1990 से भाजपा से जुड़ कर क्षेत्र में पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करने की वजह से वर्ष 2004 में इस वार्ड के सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के बाद पार्टी ने मालती सिंह को टिकट दी थी। बसपा का गढ़ माने जाने वाले इस वार्ड में मालती सिंह ने जीत का परचम लहराया था। इसके बाद लगातार वे पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रही। वहीं वर्ष 2007 से 2011 तक महिला मोर्चा नगर मंत्री व इसके बाद वर्ष 2015 तक भाजपा नगर मंत्री के पद पर वे रही।

वहीं वर्तमान में महिला मोर्चा में कार्यसमिति सदस्य के रूप में सक्रिय रूप से पार्टी का काम कर रही है। इस बार सामान्य महिला सीट होने की वजह से उन्होने एक बार फिर भाजपा से अपनी दावेदारी पेश की है।

You missed