राजधानी रायपुर में भांठागांव के अवधपुरी में नीट स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटकी लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गई l बताया जा रहा है कि छात्र की लाश दो मंजिला इमारत के ऊपर गले मे जीआई तार बांध कर फांसी पर लटकी थी l युवक ने खुदकुशी की है अथवा उसकी हत्या कर शव फांसी पर टांग दिया गया है पुलिस इस बात की जांच में जुटी है l प्रथम दृष्टया युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है l मृतक की पहचान रायगढ़ के रहने वाले पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है जो रायपुर के भांठागांव में किराये का मकान लेकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था l पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है l वहीं पुलिस जांच के बाद ही वास्तविकता का खुलासा हो पायेगा l