बिलासपुर मंडल के रोबर्टसन-खरसिया सेक्शन के मध्य फाटक संख्या 311 में गर्डर डि-लांचिंग एवं सक्ती-बाराद्वार सेक्शन के मध्य फाटक संख्या 324 में गर्डर लांचिंग तथा रायगढ़ –किरोड़ीमल नगर सेक्शन के मध्य ऑटो मेटिक सिग्नलिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा ।

                                                                                                                                                   मंडल के रोबर्टसन-खरसिया सेक्शन के मध्य फाटक संख्या 311  में गर्डर डि-लांचिंग एवं सक्ती-बाराद्वार सेक्शन  के  मध्य फाटक  संख्या 324 में गर्डर लांचिंग तथा  रायगढ़ –किरोड़ीमल  नगर सेक्शन  के  मध्य  ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य ब्लॉक लेकर  किया  जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी | जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

रद्द होने वाली गाडियां:- दिनांक 27 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 27 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 01 मार्च 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 28 फरवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाडियां:-
दिनांक 27 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
इसी प्रकार दिनांक 27 फरवरी एवं 01 मार्च जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।