पुसौर। ग्राम बाघाढोला में चल रहे राम सप्ताह कार्यक्रम में क्षेत्र के भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण कातोरे शामिल हुए।बाघाढोला में आज से रामनाम सप्ताह के धार्मिक आयोजन का प्रथम दिवस है।
जहाँ चल रहे राम नाम यज्ञ के आज प्रथम दिवस ही भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला राम नाम यज्ञ में शामिल हो कर विधि विधान से पुजा पाठ किये। और सभी के लिए सुख समृद्धि उनती की मंगल कामन किया। गुरूपाल भल्ला व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरूण कातोरे ने यज्ञ में शामिल होकर रामनाम जप कर फेरी लगाने से आयोजन मंडल सहित ग्रामीणो के मन में खुशी के भाव थे। उक्त राम नाम यज्ञ में भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला के साथ ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरूण कातोरे,मनोरंजन साहु,सुरेंद्र जैना,प्रकाश गुप्ता, बाधाढोला गाव में हो रहे इस धार्मिक आयोजन में सरपंच लेखरू डहरी, व रोहित चौहान व गाँव के लोगों के द्वारा बहुत अच्छा धार्मिक कार्यक्रम किया जा रहा है।
