छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो चुका है l राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ सदन की कार्रवाई प्रारंभ हुई l वहीं आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 को पटल पर रखा l बजट सत्र के दूसरे दिन निधन उल्लेख होगा जिसमें अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य दिनदयाल सिंह पोर्ते का निधन उल्लेख होगा l वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे l इसके पश्चात वित्तमंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 के आय व्यय प्रस्तुत करेंगे l बजट को लेकर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा सरकार ने पहले ज्ञान की थीम पर बजट लाया औऱ उसे आगे बढ़ाने के लिए गति के कांसेप्ट को लाया गया l अब नई दृष्टि से बजट प्रस्तुत किया जाएगा l बजट में वेलफेयर स्कीम्स को आगे बढ़ाया जाएगा साथ ही कुछ नई योजनाएं भी शामिल की जाएंगी l उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास के पथ पर कैसे आगे बढ़े इस बात का ध्यान रखते हुए बजट प्रस्तुत किया जाएगा l

