दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एक बड़ी योजना तैयार की है l इसके तहत हावड़ा-मुंबई मेन ट्रंक लाइन के पैरेलल खरसिया से परमलकसा तक नई रेल लाइन बिछाई जाएगी l यह डबल ट्रैक लाइन होगी जिससे ट्रेनों के आवागमन में तेजी आएगी और पंक्चुअलिटी बेहतर होगी l यह नई लाइन रायगढ़, सक्ती, बिलासपुर, बलौदाबाजार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगी जिससे इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी l साथ ही पैरेलल लाइन पर नए स्टेशन भी बनाए जाएंगे जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा l बताया जा रहा है कि इस नई रेल लाइन पर 22 से 24 स्टेशन होंगे l इस परियोजना के पूरा होने के बाद हावड़ा-मुंबई ट्रंक रूट पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा l जिससे नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी साफ होगा l रेलवे के इस कदम से यात्री सुविधा और माल परिवहन दोनों में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है l ये पूरी योजना 278 किलोमीटर की होगी जिसे 8700 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा l परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है l इस परियोजना के पूरे हो जाने के बाद सक्ती से परमलकसा तक एक अल्टरनेट रेलवे रूट की सुविधा भी रेल यात्रियों को मिल पाएगी l