रायगढ़ l शहर के कयाघाट रपटा के पास पिकप में परिवहन कर रहे दही व पनीर के डब्बो में ब्रांडिंग बदली मामले में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की जांच पर सवाल खड़े हो रहे है l जिस डेयरी में उक्त दही औऱ पनीर ले जाया जा रहा था रात में उसी डेयरी के सुपुर्द कर दिया गया था औऱ सुबह टीम केलो विहार स्थित संचालित कस्तूरी डेयरी पंहुची औऱ जांच के नाम पर दरवाज़े को बंद कर दिया गया था l ख़ास बात यह है कि सैंपलिंग के लिए भी विभाग के पास कंटेनर नहीं है लिहाजा दुसरी डेयरी से कंटेनर ला कर सेम्पल लिया गया है l गुरुवार को वाहन में लोड दही व पनीर के डब्बो पर लगे नंदनम कंपनी के स्टीकर निकाल कर वैध फुड का स्टीकर लगा रहे थे l इधर इस मामले में सीएमएचओ अनिल कुमार जगत का कहना है कि सेम्पलिंग की गई है औऱ जो रिपोर्ट आयेगी उसके हिसाब से आगे कार्रवाई की जावेगी l वहीं ब्रांड बदलने के मामले में अधिकारी का कहना है कि इस पर मामला दर्ज किया जावेगा l