प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने 17 जनवरी को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। कोरिया,मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, बेमेतरा,खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव,मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, दुर्ग और रायपुर जिलों में ठंड का असर अधिक रहने की संभावना है..मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, लेकिन फिलहाल लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। बीते कुछ दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, वहीं रात का पारा भी ऊपर गया था. हालांकि शुक्रवार रात से तापमान में फिर तेजी से गिरावट आने की संभावना है..
मौसम विशेषज्ञ चिन्दा लोरे ने बताया कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से प्रदेश में ठंडी हवाएं प्रवेश कर रही हैं। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है..आगामी तीन से चार दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे मौजूदा ठंड की स्थिति सामान्य होती नजर आएगी l

