कुनकुरी निवासी बालकृष्ण शर्मा (देवकी महाराज) जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए सूबे के मुखिया विष्णु देव साय ने अपना राजनैतिक गुरु एवम मार्गदर्शक बताया l श्री साय ने कहा कि राजनैतिक जीवन में जो कुछ भी हासिल किया, उसमें देवकी महाराज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देवकी महाराज को उनके जन्म जयंती पर सादर नमन करते हुए सोशल मंच से जारी संदेश मे उनके साथ साझा किए पलो का स्मरण भी किया l