रायगढ़ l हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत संचालित “स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला – आरोग्य दीप 2.0” कार्यक्रम के तहत कोड़केल बस्ती में सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम नवसृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़, स्वास्थ्य विभाग तथा ग्राम पंचायत कोड़केल के सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर में डॉ. अजय सिंग एवं डॉ. एस. के. मिश्रा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के माध्यम से वृद्ध, युवा एवं बच्चों सहित कुल 119 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ परामर्श, बीपी एवं शुगर जांच की गई तथा आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कोड़केल की सरपंच श्रीमती चंद्रावती सिदार एवं उनकी टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया, जिससे शिविर का संचालन सुचारू रूप से हो सका।
शिविर की सफलता में नवसृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़ से किशोर पटनायक, दुर्गा शंकर नायक, प्रशांत कुमार प्रधान, श्रीमती जमुना भगत, श्रीमती भांजनी गुप्ता, श्रीमती संतोषी मेहर, श्रीमती दीपा सिंग, ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमशिला सिडार,मितानिन लेमो सिदार, श्रीमती सरोज श्रीवास (कोड़केल) एवं श्रीमती ललिता राठिया (बालजोर) का विशेष योगदान रहा।
“आरोग्य दीप 2.0” कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

