कवर्धा के सरोदा जलाशय में मछुआरों को मिली अब तक के सबसे बड़ी मछलीl मछुआरों को जाल में मिली मछली क़ी लम्बाई 5 फीट 02 इंच व वजन 80 किलों हैl अधिक वजन होने क़ी वजह से मछुआरों ने तीन साथियों की मदद से मछली को जलाशय से बाहर निकाला तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना न रहा l, बताया जा रहा हैं कि मछुआरों ने सोमवार सुबह मछली पकड़ने जाल फैलाया, लेकिन एक मछुआरा जाल को बाहर निकालने में असफल हो गया। उन्हें लगा की कोई भारी भरकम वस्तु जाल में फंस गयी है। मछुआरा ने अपने साथियों को आवाज दी और अन्य लोगों की मदद से जाल को पानी से बाहर निकाला। जाल को पानी से बाहर निकालने पर मछुआरे अचंभित हो गए। जाल में मछुआरों को लगभग 5 फिट से बड़ी विशालकाय मछली मिली। मछली का वजन लगभग 80 किलो है । मछुआरों ने अपने तीन साथियों की मदद से सरोदा बांध से उपर मछली को निकालने में सफल हुए।