रायगढ़ l छत्तीसगढ़ लोक रंग की छटा उत्तर प्रदेश में दिखेगी l कहनीबाज़ थिएटर सोसाइटी रायगढ़ के कलाकार अपनी प्रस्तुति लेकर गोरखपुर जोगिया जनूबी पट्टी रवाना हुए हैं जहां आयोजित कार्यक्रम लोकरंग -2026 में 11 और 12 अप्रैल को दो दिन शो है जिसमें लोकगीतों के साथ नृत्य व नाटक उल्लू पंचायत की प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ी माटी की खुशबु बिखेरेंगे l डॉ योगेंद्र चौबे एवं मोहन सागर के निर्देशन में दो दिवसीय कार्यक्रम में रायगढ़ के कलाकारों द्वारा 11 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के लोकगीत और नाटक उल्लू पंचायत का मंचन किया जायेगा l वहीं 12 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी l

