छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं l पूर्व में दुर्ग जिले के समोदा में भाजपा नेता द्वारा खेत में अफीम की खेती करते पाया गया था l, वहीं बलरामपुर जिले के त्रिपुरी में मिली थी अफीम की खेती तो अब बलरामपुर के ही खजुरी पंचायत में दो एकड़ में अफीम की खेती होने का पर्दाफाश हुआ है l अफ़ीम की खेती पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है l बलरामपुर के खजुरी पंचायत में अफ़ीम की खेती का खुलासा होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया मे किये पोस्ट में लिखा है – अभी तक “सुशासन” के “अफ़ीम स्टार्टअप” की तीन ब्रांच का पर्दाफ़ाश हो चुका है
- समोदा (दुर्ग)
- त्रिपुरी (बलरामपुर)
- खजुरी पंचायत (बलरामपुर)
भाजपा सरकार के संरक्षण में “सूखे नशे” का कारोबार जारी है. धीरे-धीरे पर्दाफ़ाश होगा l इस गिरोह के “सरग़ना” को जनता जान रही है l

वहीं टी एस सिंहदेव ने भी सोशल मीडिया में पोस्ट कर सरकार पर सरंक्षण देने का आरोप लगाया है l

