रायपुर के सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी द्वारा फांसी लगाने का मामला प्रकाश में आया है l बताया जा रहा है कि सुनील महानद नाम का युवक ने जेल के बड़ी गोल 5 नंबर बैरक में कल शाम को 6 बजे फांसी लगा कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है l परिजनों ने जेल की प्रताड़ना से फांसी लगाने का आरोप लगाया है जिससे जेल की व्यवस्था पर कई गंभीर आरोप लग रहे है i गंज थाना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है l

