रायगढ़ l तमनार स्थित जिंदल पॉवर प्लांट के फ्लाई एश डैम से उड़ने वाले राख से ग्रामीण काफी परेशान हैं l बताया जा रहा है कि पर्यावरणीय नियमों की प्रबंधन द्वारा अनदेखी किये जाने के कारण पिछले कई वर्षों से ग्रामीण राख उड़ने से परेशान हो रहे हैं l ख़ास कर गर्मी का मौसम आते ही उड़ने लगती है जेपीएल की राख l राख उड़ने से कुंजेमुरा, पाता, बांधापाली, रेगांव, सलिहाभांठा समेत कई गांव प्रभावित हो रहे हैं l बिते दो दिनों से शाम को चल रहे तेज अंधड़ के कारण हालात ज्यादा बिगड़ गये हैं औऱ आस पास के गांव में फ्लाई ऐश राख का कोहरा छा गया है l लोगों के घरों में फ्लाई ऐश राख की मोटी परत जम गई है l बर्तन कपड़े सब्जी भाजी सभी मे राख ही राख नज़र आ रही है l राख उड़ने से हो रहे भारी प्रदूषण के विरोध में अब ग्रामीण अब आंदोलन करने की तैयारी में हैं l