रायगढ । जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विनोद कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि विनोद कपूर ने इसके पीछे व्यक्तिगत व्यस्तता होने का कारण बताया है परंतु भीतरखाने से छन कर आ रही खबर के अनुसार संगठन में हो रही उपेक्षा से व्यथित होकर विनोद कपूर ने इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला की एकला चलो की नीति के कारण कई निष्ठावान कांग्रेसी नाराज़ चल रहे है। यही वजह है कि भरोसे के सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भी कांग्रेस के एक धड़े ने दूरी बनाए रखी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विनोद कपूर ने अपने इस्तीफे की सूचना रायगढ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला एव जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकर व प्रदेश संचार प्रमुख को दे दी गई है। श्री कपूर द्वारा दिए गए स्तीफे की वजह व्यक्तिगत व्यस्तता बताया है। उन्होंने कहा है कि मैं यह स्तीफा किसी दुर्भावना से नहीं दे रहा हूँ। मैं कांग्रेस के प्रति निष्ठा रखते हुए कांग्रेस की रिति नीति और विचारधारा के अनुरूप संगठन से हटकर भी कार्य करूंगा।
