छत्तीसगढ़ मे इस बार कांग्रेस विपक्ष की भूमिका मे होंगी भाजपा मे जहां चर्चा है कि अगला
सीएम कौन होगा तो वहीं दूसरी
ओर कांग्रेस में चर्चा है कि नेता
प्रतिपक्ष कौन बनेगा। कांग्रेस के
पास अब गिनती के अनुभवी चेहरे
बचे हैं। रेस में पहला नाम पूर्व
मुयमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा
अध्यक्ष रहे डॉ. चरणदास महंत,
पूर्व मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मंत्री
उमेश पटेल और लखेश्वर बघेल
हैं। 2023 विधानसभा चुनाव के
नतीजों में कांग्रेस के बड़े-बड़े
नेताओं को हार का सामना करना
पड़ा। कांग्रेस के पास वैसे तो 35
विधायक हैं लेकिन इनमें से 14
विधायक पहली बार विधानसभा
पहुंचे हैं। बाकी 21 में आधे से
ज्यादा दूसरी बार विधायक बने हैं।
इनमें एक भी अच्छा वता नहीं है।
विधानसभा में नेता विपक्ष के लिए
कांग्रेस को एग्रेसिव नेता की
तलाश है। चरण दास महंत का
नाम भी चर्चा में हैं लेकिन उनका
शांत स्वभाव नेता विपक्ष के
लिहाज से फिट नहीं बैठ रहा है।
वहीं उमेश पटेल भी केवल अपने
विधानसभा तक ही सीमित हैं। ऐसे
में वो भी इसमें फिट नहीं बैठ पा रहे
हैं। लखमा लिखा पढ़ी के काम में
पीछे हो जाएंगे और उनके विवादित
बयान हमेशा चर्चा का विषय भी रहे
हैं। ऐसे में पार्टी के पास पूर्व सीएम
भूपेश बघेल और लखेश्वर बघेल केवल
दो ही विकल्प बचेंगे। कांग्रेस पार्टी के
अंदर खाने यह चर्चा है कि पार्टी
शीतकालीन सत्र से ठीक पहले
अपना नेता चुनेगी।
