रायगढ़ । कमीशन पर सट्टा लिखने वाली एक महिला को पुलिस ने अपने हत्थे चढ़ाया है l महिला के पास से सट्टा पट्टी औऱ 37 हज़ार 5 सौ रुपय नगद जब्त किया है l हालांकि महिला किस खाईवाल के लिए कमीशन पर सट्टा लिखती है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है l उक्त मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है l
इस संबध में मिली जानकारी के अनुसार जुटमिल पुलिस ने ग्राम अमलीभौना इंदिरा आवास में दबिश देकर सट्टा पट्टी लिख रही महिला रूपा लहरे पति राजू लहरे उम्र 38 वर्ष निवासी अमलीभौना इंदिरा आवास को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने 5 प्रतिशत कमीशन पर कागज पर सट्टा पट्टी लिखने तथा मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन रुपये-पैसों का दांव लगवाना स्वीकार किया। आरोपी महिला के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज, रियलमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, सट्टा में प्रयुक्त नगद रकम 37,500 रुपये तथा एक चालू डॉट पेन जप्त किया गया है। आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 06(ए), 7 छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

