रायगढ़ l आज कालिंदी कुंज सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सोसाइटी कमेटी की तरफ से बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत परेड से हुई। कालिंदी कुंज के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर ऐतिहासिक परेड का आयोजन हुआ, जिसमें सभी बच्चों ने जोरदार भागीदारी निभाई ।वहीं कॉलोनी के वरिष्ठजनों द्वारा ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्र गान जन गण मन के साथ पूरी कॉलोनी देशभक्ति के रंग में रंग गई। इस अवसर पर उदय फाउंडेशन की तरफ से विनोद गुप्ता द्वारा 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों की डांस प्रस्तुति हुई और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति और खुशी से भरा रहा। इस अवसर पर कॉलोनी अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जितेन्द्र गोयल, विशाल अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, सीए दीपक अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, मनोज गोयल, रितेश बडालिया सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं और बच्चों की भी सराहनीय भागीदारी रही।
