जैसा कि आप सभी जानते हैं कि प्रतिवर्ष 1 जुलाई को पूरे देश में डॉक्टर्स डे (Doctor’s Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इसी अवसर पर रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल द्वारा जनहित में एक विशेष रक्त जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। हॉस्पिटल समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करता रहा है। इससे पूर्व भी संस्थान द्वारा निःशुल्क सिकल सेल जांच शिविर, रक्तदान एवं अन्य स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 1 जुलाई (डॉक्टर्स डे) के दिन अस्पताल में होने वाली सभी प्रकार की रक्त जांच पर 50% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच करवा सकें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें। अतः रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल सभी नागरिकों से अपील करता है कि इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी जांच कराएं।
विशेष सूचना:
दिनांक – 1 जुलाई
सुविधा – सभी प्रकार की रक्त जांच पर 50% छूट
यह विशेष छूट केवल एक दिन के लिए उपलब्ध रहेगी। स्थान- कार्मेल स्कूल मेन गेट के सामने रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल रायगढ़।
स्वस्थ रहें, जागरूक रहें।
