प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर फिर घमासान…….कांग्रेस नेता अरुण मालाकार को PCC का कारण बताओ नोटिस

छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब पीसीसी अध्यक्ष पद के लिए रस्साकसी शुरू हो गई है l फिलहाल राजनीतिक गलियारों से छन कर आ रही खबर के अनुसार पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, विधायक देवेंद्र यादव, उमेश पटेल रेस में बताये जा रहे हैं l अलग अलग गुटों में बंटी कांग्रेस में पीसीसी अध्यक्ष पद के लिए घमासान मचा हुआ है l वहीं दिल्ली दौरे से वरिष्ठ नेताओं के लौटते ही घमासान औऱ बढ़ गया है l इसके पीछे एक कारण यह भी है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष है अरुण मालाकार ने पीसीसी के लिए उमेश पटेल के नेतृत्व को लेकर पोस्ट किया था इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन ने कांग्रेस नेता अरुण मालाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है l फेसबुक पोस्ट से पार्टी की छवि धूमिल करने का अरुण पर आरोप लगाते हुए 3 दिन के भीतर लिखित जवाब देने के निर्देश दिये गये हैं l वहीं संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है l