‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ पर आयोजित हुआ भव्य समारोह.......वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर रज्योत्सव का किया शुभारम्भ

raigarh l छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में जिला स्तरीय राज्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रियदर्शी बाबा राम ऑडिटोरियम में दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रही। समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित रिंग रोड सहित 100 से अधिक विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने खेल सुविधाओं, शिक्षा, सड़क, पुल और शहर में हरित क्षेत्रों के विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छत्तीसगढ़ के 26 साल के सफर को विकास और उपलब्धियों का सफर बताया। वित्त मंत्री ने कहा कि कभी बीमारू राज्य के रूप में पहचाने जाने वाला छत्तीसगढ़ आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं, विभागीय प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, आदिवासी करमा, पंथी और विभिन्न राज्यों की लोककलाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।