लापता नाबालिग बालिका रायपुर से सकुशल बरामद……..बहला-फुसलाकर ले जाने औऱ शारीरिक शोषण करने वाला……. दोनों गिरफ्तार

raigarh । लगभग छह माह से लापता 15 वर्षीय बालिका को पोलिस ने रायपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है, दोनों युवकों ने बालिका का शारीरिक शोषण किया था जिन्हे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर 2025 को थाना पूंजीपथरा में एक स्थानीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 15 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों के अनुसार उसके बेटे ने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी नामक युवक घर आकर बालिका को मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर थाना पूंजीपथरा में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पूंजीपथरा पुलिस लगातार बालिका एवं आरोपी की तलाश में जुटी रही। पुलिस टीम द्वारा तीन बार रायपुर जाकर विभिन्न स्थानों पर पतासाजी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा नाबालिगों के प्रकरणों में कोताही नहीं बरतने के निर्देश पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा गुम बालिका और संदेही का लोकेशन और मुखबीर लगाकर पतासाजी किया जा रहा था कि पुलिस को गुम बालिका के रायपुर में होने की जानकारी मिली और उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में पुनः विशेष टीम रायपुर रवाना की गई। उरला एवं सिलतरा क्षेत्र के कई दुकानों, फैक्ट्रियों और मजदूर बस्तियों में बालिका का फोटो दिखाकर सघन पूछताछ की गई। इसी दौरान एक किराना दुकानदार से महत्वपूर्ण सूचना मिली कि संबंधित बालिका पास के क्षेत्र में सामान लेने आती है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 24 जून 2026 को सरोरा (उरला), रायपुर स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से बालिका को युवक सिसेन एक्का के कब्जे से सकुशल बरामद कर रायगढ़ लाया।

बालिका के कथन के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार
महिला अधिकारी द्वारा बालिका का कथन दर्ज किए जाने के बाद प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। बालिका बताई कि घनश्याम उर्फ सोनु बैरागी निवासी घरघोड़ा का हमारे घर आना जाना करता था जिस कारण से उसको जानती थी और बातचीत करती थी बातचीत करने से मेरे माता पिता, घनश्याम के उपर गलत संदेह कर मुझे डांट फटकार करते थे। इस बात को घनश्याम जब मेरे घर आता था तो उसे बतायी थी। कि दिनांक 15.12.2025 को घनश्याम किराये मकान में आकर दीदी के घर छोड़ दूंगा कहकर बहला फुसला कर अपने मोटर सायकल में बैठाकर घरघोड़ा ले गया और अपनी मोटर सायकल को एक दुकान में छोड़कर रायपुर सिलतरा एक फैक्ट्री में ले जहां वह काम करता था और मजदूर क्वाटर में रखा था। जहां वह मेरे मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया और पत्नी की तरह लगभग 02 माह तक रखा था। बीच बीच घनश्याम मारपीट कर विवाद करता था। एक दिन घनश्याम उसी रूम में छोड़कर भाग गया। इसी बीच सिलतरा फैक्ट्री में ही मजदूरी काम करने वाला सिसेन एक्का से परिचय हुआ सिसेन एक्का सिलतरा से सरोरा प्लास्टिक फैक्ट्री लेकर गया । उसने भी शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया । विवेचना में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 65(1) BNS 4, 6 Pocso एक्ट विस्तारित किया गया आरोपी घनश्याम से अपराध में प्रयुक्त बाइक को जप्त कर आरोपी घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी और सिसेन एक्का को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है ।