raigarh प्रदूषण को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन……….पर्यावरण दिवस पर मनाया प्रदूषण दिवस

raigarh l जिले में लगातार बढ़ते प्रदूषण को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से चेहरे पर मास्क बांधकर रैली निकाली और पर्यावरण विभाग के दफ्तर के सामने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार में रायगढ़ जिले के उद्योग बेलगाम हो चुके हैं। जिले में खुले में फ्लाई ऐश डंप किया जा रहा है उद्योगों में कारखाना अधिनियम की अवहेलना की जा रही है जिसकी वजह से लगातार श्रमिकों की मौत भी हो रही है। रायगढ़ में इतनी बड़ी मात्रा में उद्योगों से काला धुआं निकल रहा है कि जिला प्रदूषित शहरों की श्रेणी में आ गया है। कांग्रेस ने शहर के चारों ओर प्रदूषण मापक यंत्र स्थापित करने बढ़ते प्रदूषण की लगातार मॉनिटरिंग करने और प्रदूषण की मॉनिटरिंग के लिए सिविल सोसायटी का गठन करने की मांग की है। हालांकि मामले में अधिकारियों का कहना था कि जिले में उद्योगों की लगातार जांच की जा रही है प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर लगातार कार्रवाइयां भी की जा रही है।