छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वार चल रहा है l कांग्रेस औऱ भाजपा दोनों ही पार्टी एक दूसरे के विरुद्ध सोशल मीडिया में पोस्टर जारी कर रहे हैं l वर्तमान में कांग्रेस को लेकर बीजेपी ने जारी किया कार्टून पोस्टर l
पूर्व सीएम भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव को लेकर जारी सोशल मीडिया में पोस्टर जारी करते हुए कांग्रेस में गुटबाजी होना बताया l
भाजपा ने यूथ कांग्रेस चुनाव में गुटबाजी को लेकर पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि
कांग्रेस के रग-रग में गुटबाजी है...
यूथ कांग्रेस चुनाव में अपने आका भूपेश के कैंडिडेट के सामने अपना कैंडिडेट खड़ा कर के देवेन्द्र यादव ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस में गुटबाजी की ट्रेनिंग शुरुआत से ही मिलने लगती है।
अपनों के साथ गद्दारी और अंतर्कलह ही कांग्रेस की असलियत है।
