रक्षाबंधन त्यौहार में भाई बहनों के लिए कराओके नाईट पार्टी व ड्रिंक्स का आयोजन....... सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार के बाद खड़ा हुआ विवाद

रक्षाबंधन त्यौहार में सिब्लिंग्स कराओके नाईट पार्टी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है l दरअसल रक्षाबंधन त्योहार को शराब के साथ सेलिब्रेट करने 28 अगस्त को रायपुर के अंबुजा मॉल में संचालित द बियर कैफे में नाइट पार्टी का आयोजन किया गया है। इसमें केवल भाई बहनों को फ्री बुकिंग पर ही प्रवेश दिया जाएगा। बुकिंग फाइंड यूअरवाइब. इन पर करना होगा। शुक्रवार शाम 7-8 वन प्लस वन शराब के पैग दिए जाएंगे और उसके बाद कराओके पर गाने का अवसर भी। ‌इसका मैसेज, पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। वहीं रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार पर इस तरह के आयोजन क़ो लेकर हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया है l हिन्दू संगठनों की ओर से इसका विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि अगर रक्षाबंधन के दिन कल यह घटिया पार्टी हुई तो वे अपने हिसाब से कार्यवाही करेगा और उसका जिम्मेदार पार्टी आयोजक और क्लब वाले दोनों होंगे।