आगामी त्यौहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के मध्य 04-04 फेरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 06 से 27 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन सांतरागाछी से दिनाँक 08 से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है |
गाड़ियों की समय सारिणी
गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 06 से 27 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 20.20 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 12.04 बजे, प्रस्थान 12.06 बजे, दुर्ग आगमन 14.15 बजे, प्रस्थान 14.20 बजे, रायपुर आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान प्रस्थान 15.00 बजे, बिलासपुर आगमन 16.45 बजे, प्रस्थान 16.55 बजे, रायगढ़ आगमन 18.33 बजे, प्रस्थान 18.35 बजे होते हुये तीसरे दिन सुबह 05.00 बजे सांतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी |
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से दिनाँक 08 से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को 11.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये रायगढ़ आगमन 20.08 बजे, प्रस्थान 20.10 बजे, बिलासपुर आगमन 22.25 बजे, प्रस्थान 22.35 बजे दूसरे दिन रायपुर आगमन 00.05 बजे, प्रस्थान 00.10 बजे, दुर्ग आगमन 01.10 बजे, प्रस्थान 01.15 बजे, गोंदिया आगमन 03.08 बजे, प्रस्थान 03.10 बजे होते हुये रात्रि 21.30 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी ।
कोच संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में 02 पावरकार, 15 एसी-III, 03 एसी-II, 01 एसी-I, 01 पेंट्रीकार सहित कुल 22 एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
वाणिज्यिक ठहराव
रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर तथा खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी |
यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें ।
