Bjp के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आयेंगे रायगढ़

Advertisement Carousel

रायगढ़ । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका प्रदेश मेें पहला दौरा होगा। नितिन नवीन रायपुर से रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ पहुंचेंगे जहां वे जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। संगठन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के तकरीबन 10 माह बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। नितिन नबीन 15 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे तथा वहां से रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुण्डा के जन्म दिवस पर आयोजित जनजातिय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री साय के आमंत्रण पर नितिन नवीन के प्रस्तावित इस दौरे को बीजेपी आदिवासी अंचल में संगठन की सक्रियता व अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के मौके के तौर पर देख रही है। वहीं रायगढ़ जिले के अलावा जशपुर, कोरबा एवं अन्य आस पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटेंगे लिहाजा संगठन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है।