दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए दुर्ग और पटना के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है । यह स्पेशल ट्रेन संख्या 08795 (दुर्ग-पटना साप्ताहिक स्पेशल) यह ट्रेन दुर्ग से (प्रत्येक रविवार) दिनांक 06, 13, 20 एवं 27 जुलाई 2025 को कुल 04 फेरे के लिए प्रस्थान करेगी । ठीक इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी ट्रेन संख्या 08796 (पटना-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल) यह ट्रेन पटना से (प्रत्येक सोमवार) दिनांक 07, 14, 21 एवं 28 जुलाई 2025 को कुल 04 फेरे के लिए प्रस्थान करेगी । इस गाड़ी में 02 एसी-III, 13 स्लीपर, 04 सामान्य, 02 एलआरडी सहित कुल 21 कोचो मे 1008 बर्थ रेल यात्रियो के लिए उपलब्ध रहेगा ।
दुर्ग-पटना-दुर्ग स्पेशल गाड़ी का विवरण इस प्रकार हैः-
दिनांक 06, 13, 20, एवं 27 जुलाई 2025 ( प्रत्येक रविवार) को गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग- पटना स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 13.15 बजे रवाना होकर रायपुर आगमन 14.00 बजे प्रस्थान 14.05 बजे, भाटापारा आगमन 14.55 बजे प्रस्थान 14.57 बजे, बिलासपुर आगमन 15.55 बजे प्रस्थान 16.05 बजे, चाम्पा आगमन 16.55 बजे प्रस्थान 16.57 बजे, रायगढ़ आगमन 18.35 बजे प्रस्थान 18.37 बजे, झारसुगड़ा आगमन 20.30 बजे प्रस्थान 20.32 बजे, राउरकेला आगमन 22.15 बजे प्रस्थान 22.25 बजे, हटिया आगमन 01.15 बजे प्रस्थान 01.20 बजे, राँची आगमन 01.35 बजे प्रस्थान 01.45 बजे, मुरी जंक्शन आगमन 02.48 बजे प्रस्थान 02.50 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 04.00 बजे प्रस्थान 04.05 बजे, छपरा आगमन 04.53 बजे प्रस्थान 04.55 बजे, कतरासगढ़ आगमन 05.30 बजे प्रस्थान 05.32 बजे, धनबाद आगमन 07.05 बजे प्रस्थान 07.10 बजे, चित्तरंजन आगमन 08.41 बजे प्रस्थान 08.43 बजे, मधुपुर जंक्शन आगमन 09.40 बजे प्रस्थान 09.42 बजे, जसीडीह जंक्शन आगमन 10.38 बजे प्रस्थान 10.40 बजे, झाझा आगमन 12.00 बजे प्रस्थान 12.05 बजे, किऊल जंक्शन आगमन 12.50 बजे प्रस्थान 12.52 बजे, मोकामा आगमन 13.22 बजे प्रस्थान 13.24 बजे, बाढ़ आगमन 13.43 बजे प्रस्थान 13.45 बजे, बख्तियारपुर आगमन 14.00 बजे प्रस्थान 14.02 बजे, फतवा आगमन 14.22 बजे प्रस्थान 14.24 बजे, पटना साहेब आगमन 14.40 बजे प्रस्थान 14.42 बजे, राजेंद्र नगर टर्मिनल आगमन 15.00 बजे प्रस्थान 15.02 बजे एवं पटना 15.30 बजे पहुंचेगी ।
इसी प्रकार विपरीत दशा में भी दिनांक 07, 14, 21, एवं 28 जुलाई 2025 (प्रत्येक सोमवार) को गाड़ी संख्या 08796 पटना-दुर्ग स्पेशल ट्रेन पटना से 17.15 बजे रवाना होकर राजेंद्र नगर टर्मिनल आगमन 17.23 बजे प्रस्थान 17.25 बजे, पटना साहेब आगमन 17.35 बजे प्रस्थान 17.37 बजे, फतवा आगमन 17.48 बजे प्रस्थान 17.50 बजे, बख्तियारपुर आगमन 18.20 बजे प्रस्थान 18.22 बजे, बाढ़ आगमन 18.35 बजे प्रस्थान 18.37 बजे, मोकामा आगमन 19.00 बजे प्रस्थान 19.02 बजे, किऊल जंक्शन आगमन 19.45 बजे प्रस्थान 19.47 बजे, झाझा आगमन 22.30 बजे प्रस्थान 22.35 बजे, जसीडीह जंक्शन आगमन 23.08 बजे प्रस्थान 23.10 बजे, मधुपुर जंक्शन आगमन 23.35 बजे प्रस्थान 23.37 बजे, चित्तरंजन आगमन 00.28 बजे प्रस्थान 00.30 बजे, धनबाद आगमन 02.35 बजे प्रस्थान 02.40 बजे, कतरासगढ़ आगमन 03.06 बजे प्रस्थान 03.08 बजे, छपरा आगमन 03.45 बजे प्रस्थान 03.47 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 04.55 बजे प्रस्थान 05.00 बजे, मुरी जंक्शन आगमन 06.30 बजे प्रस्थान 06.32 बजे, राँची आगमन 08.10 बजे प्रस्थान 08.15 बजे, हटिया आगमन 08.35 बजे प्रस्थान 08.40 बजे, राउरकेला आगमन 12.40 बजे प्रस्थान 12.50 बजे, झारसुगड़ा आगमन 15.48 बजे प्रस्थान 15.50 बजे, रायगढ़ आगमन 16.50 बजे प्रस्थान 16.52 बजे, चाम्पा आगमन 17.48 बजे प्रस्थान 17.50 बजे, बिलासपुर आगमन 19.05 बजे प्रस्थान 19.15 बजे, भाटापारा आगमन 19.58 बजे प्रस्थान 20.00 बजे, रायपुर आगमन 21.15 बजे प्रस्थान 21.20 बजे एवं दुर्ग 22.35 बजे पहुँचेगी ।