रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की रायगढ़ इकाई का संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी, प्रदेश मंत्री श्री शक्ति अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुशील रामदास अग्रवाल के अनुमोदन से रायगढ़ इकाई की नई टीम का गठन किया गया है।
संरक्षक
पुरुषोत्तम अग्रवाल (संजीवनी), महेंद्र राजपाल, सुरेश अग्रवाल, नंदलाल मोटवानी, शंकर चावला, कन्हैया लाल कटारे, किशन शर्मा, नरेंद्र रतेरिया, ललित बोंदिया, संजय रतेरिया, सुभाष अग्रवाल (मिनरल), पवन बसंतानी।
सलाहकार
प्रांजल ताम्रस्कर, कालिका दत्त पाण्डेय, सुभाष अग्रवाल (चिराग पेपर)।
रायगढ़ इकाई के पदाधिकारी
अध्यक्ष: श्री गोपी ठाकुर
उपाध्यक्ष: अरविंद खनूजा, अशोक जैन, सुनील सोनी, रवि बाजीनिया, अभिलाष कछवाहा, मुबस्सिर हुसैन, मनोहर छाबड़ा, अमित वलेचा, प्रतीक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अशोक मित्तल एवं सूर्य प्रकाश मस्ता।
महामंत्री: रवि कटारे
कोषाध्यक्ष डोलनारायण देवांगन
मंत्री: विनय अग्रवाल, प्रदीप श्रृंगी, अमित पोपट, ओमप्रकाश साहू, सोमेश पटेल, प्रमोद अग्रवाल, रातींदर राय, चंद्रकांत पंजाबी, हनुमान अग्रवाल, राहुल मोदी, विमल अग्रवाल एवं हरगोपाल अग्रवाल।
मीडिया प्रभारी:अधीश रतेरिया।
युवा चेंबर
युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने एवं व्यापारिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवा चेंबर की टीम का भी गठन किया गया है।
अध्यक्ष: श्री सौरभ अग्रवाल (बट्टीमार)
उपाध्यक्ष: पवन वलेचा, प्रकाश ठाकुर, अल्ताफ लुनिया, मयूर मोटवानी, गौरव अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, डॉ. साहिल बंसल एवं आशीष मित्तल।
महामंत्री: आकाश अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: हर्षित मेहता
मंत्री: विजय छाबड़ा, नीरज परिहार, बसंत दास, जुबेर रंगरेज, दीपक मित्तल एवं आशीष अग्रवाल।
प्रदेश पदाधिकारी
मनोज बेरीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरत वलेचा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
रायगढ़ चेंबर अध्यक्ष गोपी ठाकुर ने कहा कि संगठन सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलेगा तथा व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने एवं व्यापारिक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रायगढ़ इकाई की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
