झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA की विशेष अदालत में अंतिम सुनवाई……… बहस कल तक के लिए टली

झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA की विशेष अदालत में अंतिम सुनवाई सोमवार क़ो हुई l जगदलपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में NIA की विशेष अदालत में झीरम मामले की सुनवाई अंतिम दौर में हैं तथा अंतिम बहस के दौरान कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को सुना l वहीं न्यायालयीन समय समाप्त होने के कारण बहस कल तक के लिए टाल दी गई l बताया जा रहा है कि अब बचाओ पक्ष की सुनवाई कोर्ट में कल होगी l