पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन में मजबूती लाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त करने का निर्देश संगठन को दिया है l पीसीसी चीफ के निर्देश पर कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मालकित सिंह गैदु ने रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के रूप में प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को नियुक्त किया है l प्रभारी द्वारा जिला, नगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, स्थानीय पदाधिकारियों सहिंत जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ संपर्क एवं समन्वय बना कर सांगठनात्मक कार्यक्रम का सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिये गये है l

