raigarg l उद्योगों में बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य कराने का खामियाजा फिर एक मजदूर को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा l जिंदल पैंथर सीमेंट में ऊचाई से गिरने पर ठेका श्रमिक की मौत हो गई l पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है l उक्त मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है l
इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के सिंदूरपुर देवली निवासी शंकर हजारा पिछले एक साल से बीजीसी इंडिया ठेका कंपनी के अंतर्गत कारपेंटर का काम कर रहा था l शनिवार को 40 फीट के ऊंचाई में प्लाई उतारने के दौरान वह फिसलकर कर गिर गया था l अपने साथी मजदूर को गिरे देख आस पास काम कर रहे अन्य श्रमिक वहां जमा हो गये तथा आनन फानन में उसे निजी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां उसकी मौत हो गई l मामले की सूचना पर कोतरा रोड पुलिस द्वारा मर्ग क़ायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है l
