नशे के सौदागर को पकड़ने गई पुलिस की बोलेरो वाहन को मौके का फायदा उठाते हुए चोर लेकर फरार हो गया था l हैरान कर देने वाले इस मामले में गांजा तस्कर को छोड़ पुलिस अपना वाहन तलाशने में जुट गई l
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर सिटी कोतवाली की पुलिस टीम सत्ती पारा में गांजा तस्कर को पकड़ने गई थी l बोलेरो वाहन को कुछ दूर पर खड़े कर पुलिस टीम नशे के सौदागर को पकड़ने निकली थी l इस दौरान मौका पा कर चोर पुलिस की बोलेरो वाहन को लेकर फरार हो गया l इधर पुलिस गांजा तस्कर को पकड़ने के बजाय अपनी वाहन की पतासाजी में जुट गई l बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन में डीएसपी का मोबाइल छूटने के चलते पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को बोलेरो सहित गिरफ्तार कर लिया है l

