raigarh चिरईपानी पंहुची कांग्रेस की जांच टीम…… टीम ने श्री रुपेश प्रबंधन की लापरवाही से घटना होने का लगाया आरोप……. तालाब व वन भूमि पर भी कब्जे की बात आई सामने

raigarh l जिले के चिरईपानी में महालक्ष्मी कास्टिंग प्लांट में दीवार श्री रुपेश उद्योग के लेबर क्वार्टर में गिरने से गर्भवती महिला की मौत और मजदूरों के घायल होने के मामले में सियासत गरमाने लगी है। मामले में पीसीसी के निर्देश पर बनी जांच कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया, और मृतक के परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी भी ली। ख़ास बात यह है कि कांग्रेस की जांच कमेटी में भाजपा नेता भी शामिल रहे जिसको लेकर जनचर्चा है कि दोनों दलों की सयुंक्त टीम जांच करने पंहुची थी l
दरअसल चिराईपानी में श्री रुपेश उद्योग के लेबर क्वार्टर में दीवार गिरने से गर्भवती महिला की मौत और मजदूरों के घायल होने के मामले में पीसीसी ने चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के सयोजन में जांच टीम का गठन किया था l जांच टीम ने बनी मंगलवार कों ग्राम चिराईपानी पंहुच कर पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से चर्चा की तथा घटना स्थल का निरिक्षण भी किया l इस दौरान जांच कमेटी के सदस्यों का कहना था कि श्री रुपेश संयंत्र प्रबंधन की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। 20 फीट ऊंची दीवार की नींव काफी कमजोर थी और दीवार को बीच-बीच से पानी की निकासी के लिए तोड़ दिया गया था। सुरक्षा के मापदंड अनुरूप निर्माण नहीं होने की वजह से दीवार गिरी जिसकी चपेट में आकर गर्भवती महिला की जान गई जबकि दो अन्य मजदूर घायल हुए। कांग्रेस का कहना था कि यह सीधा-सीधा हत्या का मामला है औऱ प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। जांच कमेटी का यह भी कहना था कि प्लांट प्रबंधन ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है वहीं तालाब को भी पाटने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। इतना ही नहीं प्लांट के इर्द-गिर्द ग्रीन बेल्ट पर भी कब्जे की शिकायत है। वहीं इन तमाम बिंदुओं को लेकर उन्होंने कलेक्टर से भी जांच की मांग करेने की मांग की है l वहीं कांग्रेस कमेटी ने मृतिका के परिजनों कों दो करोड़ तथा घायलों कों एक एक करोड़ रुपय मुआवजा देने की भी मांग शासन से की है l वहीं जांच टीम के साथ भाजपा नेता तथा जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल भी पंहुचे थे जिसको लेकर कांग्रेस औऱ भाजपा की संयुक्त टीम होने की ग्रामीणों में चर्चा रही l