raigarh l जुट मिल लेबर कालोनी में हाई टेशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झूलस गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारम्भिक जांच के बाद चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया l
इस संबध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को चले तेज अंधड़ के कारण जुट मिल लेबर कालोनी में हाई टेशन तार टूट कर गिर गया था l बताया जा रहा है कि तार टूट कर एक क्वार्टर में गिरा था इस दौरान उक्त क्वार्टर में रहने वाला उमाकांत सेठी (उम्र 35 वर्ष ) बाथरूम गया हुआ था औऱ जैसे ही वह बाथरूम से बाहर आया तो वहां टूट कर गिरे करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया l उमाकांत के चिखने की आवाज से आस पास के लोग वहां जमा हो गये औऱ किसी तरह उसे तार से अलग किया l इस दौरान युवक गंभीर रूप से झूलस गया था l उमाकांत को उपचार के लिए मेकाहारा ले जाया गया जहां प्रारम्भिक जांच उपरांत चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया l बताया जा रहा है कि मृतक उमाकांत सेठी कुछ महीनों पूर्व ही रायगढ़ काम करने के लिए आया था l जुट मिल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है l
