raigarh l लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत शनिवार को रायगढ़ में भाजपा ने पदयात्रा कर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियाँ लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों की खिलाफत करते हुए पैदल मार्च किया। इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सिंदूर पार्क से गांधी चौक तक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए ओ पी चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम भाजपा पूरे देश भर में कर रही है। इसी के तहत सभी जिलों में कार्यक्रम हो रहे हैं। आज रायगढ़ में भी पैदल मार्च का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ये दुष्प्रयास कर रही है कि भारत को बांग्लादेश बनाया जाए। लोकतंत्र को कमजोर करने की जो कोशिश है उसे कमजोर करने और विपक्ष को जवाब देने के लिए हम यह कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी को माला बनाकर हमने इसका समापन किया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सरनेम चुराकर राहुल गांधी और उनका परिवार परिवारवाद चलाना चाहता है। ये दिल्ली में लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं बल्कि गांधी परिवार बचाओ कार्यक्रम कर रहे हैं। अराराजकता फैलाने की किसी भी कोशिश को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
