रायगढ़। प्रतिवर्ष शहीद नंदकुमार पटेल जी की जयंती के अवसर पर रायगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा कुल उत्सव का आयोजन किया जाता है, इसी कड़ी में 2026 के कुल उत्सव हेतु त्रि-स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा संबद्ध चार जिलों रायगढ़- जांजगीर-चांपा, सक्ति, सारंगढ़- बिलाईगढ़ के महाविद्यालयो में किया गया जिसका अंतिम चरण रायगढ़ के अग्रणी महाविद्यालय किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़, शासकीय पी.डी. वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ और शासकीय के.एम.टी कन्या महाविद्यालय, रायगढ़ में क्रमशः निबंध- चित्रकला, लोकनृत्य और भाषण प्रतियोगिताये आयोजित हुई जिनके विजेताओं को इस कार्यक्रम मे सम्मानित किया गया।
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय परिसर में 31 अक्टूबर को सम्पन्न समारोह की मुख्य अतिथि शिल्पकला राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त श्रीमती धनमती झोरका(विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपक पांडेय (सहायक निदेशक , केंद्रीय हिंदी निदेशालय नई दिल्ली), डॉ. मोना कौशिक (बुलगारिया से) और स्नेहा ठाकुर (कैनेडा से) रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय चैहान ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुल पुरुष शहीद नंदकुमार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों के स्वागत उपरांत कुलपति महोदय जी द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया, तत्पश्चात आयोजन के मुख्य वक्ता भोजराम पटेल (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी, तारापुर विद्यालय) द्वारा शहीद नंदकुमार पटेल जी के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान विषय पर व्याख्यान दिया गया, उन्होंने कहा कि नंदकुमार पटेल जी का व्यक्तित्व इतना विराट और व्यापक था कि वे चलते-फिरते विश्वविद्यालय थे, आज उनके नाम से अगर क्षेत्र में विश्वविद्यालय संचालित है ये रायगढ़ की एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्य वक्ता के उद्बोधन के पश्चात सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति हुई, नृत्यों की प्रस्तुति देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हुए साथ ही अतिथियों ने भी इसकी भुरीभुरी प्रसंशा की। साहित्यिक और सांस्कृतिक विधाओ के विजेताओं और राष्ट्रीय सेवा योजना के चयनित उत्कृष्ट स्वयंसेवको तथा श्रेष्ठ संस्था को प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि के चेक के साथ पुरस्कृत किया गया। आयोजन के समापन में विश्वविद्यालय द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता को शॉल श्रीफल के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,कुल सचिव विनोद कुमार एक्का ने सभी का आभार प्रदर्शन किया, संपूर्ण आयोजन का संचालन और संयोजन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र चौबे ने की।
ये रहे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के विजेता -
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रूचि दहरिया, द्वितीय ममता साहू, तृतीय संतोषी चैहान, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रूपनारायण राठिया, द्वितीय सुनंदा राठिया, तृतीय कृष्णा, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम मेघा साहू, द्वितीय शुभांगी रात्रे, तृतीय आयुषी साहू, सामूहिक लोक नृत्य में प्रथम नवीन शासकीय महाविद्यालय, कुसमुरा, द्वितीय डाॅ. भंवर सिंह पोर्ते कला एवं विज्ञान महाविद्याल, घरघोड़ा, तृतीय स्थान शासकीय क्रांतिकुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सक्ती ने प्राप्त किया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के उत्कृष्ट ईकाई के रूप में शास. डाॅ. इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय, अकलतरा जिला-जांजगीर-चंापा (छ.ग.) एवं ऋषभ औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान, बनाहिल अकलतरा जिला-जांजगीर-चांपा (छ.ग.) तथा उत्कृष्ट स्वयं सेवक के रूप में मासूम भारद्वाज, सुमित, चंद्रमणी मालाकार, आयुषी साहू, श्रुति निर्मलकर, उषा पटेल, रोहन यादव को सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
