जंगल में मिला नर हाथी का शव...... किन कारणों से हुई है मौत इसका नहीं हो सका है खुलासा

Advertisement Carousel

रायगढ़ l शुक्रवार की शाम को धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत बरतापाली जंगल में एक नर हाथी का शव मिला है । घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है l हाथी की मौत किन कारणों से हुई है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है l
धरमजयगढ़ डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई है । फिलहाल हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा