भारत और जिंबॉब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच T 20 महामुकाबला

क्रिकेट के रोमांच के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि राजधानी रायपुर में होने जा रहा है भारत और जिंबॉब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच T20 महामुकाबला l नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को तीन मुकाबले खेले जाएंगे l खास बात ये है कि इस बार क्रिकेट प्रेमियों के लिए टिकट की कीमतों में बड़ा बदलाव किया गया है l महज 250 रुपये में भी दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे l वहीं तीनों मैच देखने के लिए सीरीज कॉम्बो टिकट की भी व्यवस्था की गई है l नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तैयारियां जोरों से चल रही है मैदान में व्यवस्थाओं को अंतिम टच दिया जा रहा है l दोनों टीमों के रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम भी तय हो गया है l भारतीय महिला टीम 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी औऱ 12 अक्टूबर को शाम 6 से 9 बजे तक टीम स्टेडियम में अभ्यास करेगी l वहीं जिंबॉब्वे की टीम 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी और 13 अक्टूबर से अभ्यास शुरू करेगी l अब क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार है 16 अक्टूबर का, जब भारत और जिंबॉब्वे की महिला टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा l

भारत VS जिंबॉब्वे विमेंस T20

टिकट की कीमतें

  • लोअर स्टैंड (2 से 9) – ₹250
  • सिल्वर – ₹2,000
  • गोल्ड – ₹2,500
  • प्लैटिनम – ₹3,500
  • सिंगल कॉर्पोरेट बॉक्स टिकट – ₹3,500
  • FULL कॉर्पोरेट बॉक्स – ₹70,000

सीरीज कॉम्बो ऑफर

  • तीनों मैचों की टिकट – ₹499
  • दो मैच की टिकटों का कॉम्बो – ₹350

12 अक्टूबर शाम 4 बजे से ऑनलाइन टिकट बिक्री होगी शुरू

ticketgenie.in पर मिलेगी टिकट

एक ID से अधिकतम 6 टिकट खरीद सकेंगे

टिकट पूरी तरह रहेगी डिजिटल QR कोड दिखाकर स्टेडियम में एंट्री