Chhattisgarh बाल सुधार गृह के चौकीदार की हत्या…….सज़ा काट रहे चार नाबालिगों ने मिल कर दिया वारदात को अंजाम

Chhattisgarh l बाल सुधार गृह में सज़ा काट रहे चार नाबालिगों ने मिल कर रात्रि में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की बंधक बनाकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है l वारदात के बाद चारों आरोपी फरार हो गये l पुलिस टीम मौके पर पंहुच कर जांच में जुट गई है l उक्त घटना बिलासपुर के सरकण्डा थाना क्षेत्र की है l
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के शासकीय बाल सुधार गृह में सजा काट रहे चार नाबालिगों ने नाइट चौकीदार को बंधक बनाते हुए पीट पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया औऱ फरार हो गये l बताया जा रहा है कि तखतपुर क्षेत्र निवासी नरेंद्र खांडे बाल सुधार गृह में नाइट चौकीदार की ड्यूटी पर था इसी दौरान बाल सुधार गृह में सजा काट रहे चार नाबालिगों ने उसे बंधक बनाते हुए हत्या कर दी lप्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन नाबालिग रायगढ़ व एक नाबालिग कोरबा जिले का रहने वाला है तथा हत्या, मारपीट, छेड़खानी जैसे संगीन अपराध वे बाल सुधार गृह में बंद थे l फिलहाल पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है औऱ फरार नाबालिगों की तलाश की जा रही है l