रायगढ़ पुलिस आएपीएल मैच में चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है l एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्ग दर्शन में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने सयुंक्त रूप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के तीन अलग-अलग ठिकानों पर रेड मारते हुए 5 सट्टा खाईवाल को गिरफ्तार किया है l पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख 70 हजार नकदी, 6 मोबाइल,1 नोट गिनने की मशीन जब्त की है l गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप कुमार पाण्डेय निवासी रामभांठा, रितेश डालमिया निवासी बीड़पारा, प्रियंका हलवाई,रौनक मोदननवाल निवासी चांदमारी, साकेत सिंघानिया निवासी कोतरारोड शामिल हैं l सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है l उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है लेकिन मीडिया के सामने चार आरोपियों को ही लाया गया है l पांचवे आरोपी पर पुलिस की विशेष मेहरबानी चर्चा का विषय बनी हुई है l

