raigarh,चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर ट्रक सहित स्क्रैप जब्त…….7.5 टन लोहे का स्क्रैप बिना वैध दस्तावेज परिवहन करते ट्रक चालक पर कार्रवाई

raigarh । पुलिस ने अवैध भंगार पर कार्रवाई करते हुए 7.500 टन संदिग्ध लोहे का स्क्रैप एवं उसे परिवहन कर रहे 12 चक्का टाटा ट्रक को जब्त कर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की है। उक्त मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है l
इस सबध में मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना मिली थी कि कुनकुरी से एक 12 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तमनार चौक, पूंजीपथरा में घेराबंदी कर संदिग्ध टाटा ट्रक क्रमांक CG-14-D-0528 को रोककर जांच की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुलतान खान पिता अमीर खान, उम्र 58 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला, कुनकुरी बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लोड मिला।

आरोपी वाहन चालक से 20.25 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस द्वारा स्क्रैप के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पुलिस ने 7.500 टन लोहे का स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,25,000, तथा 12 चक्का टाटा ट्रक, जिसकी कीमत लगभग ₹15,00,000 है, जब्त किया। वहीं आरोपी सुलतान खान पिता अमीरखान उम्र 58 वर्ष निवासी आजाद मोहल्ला कुनकुरी थाना कुनकुरी जिला रायगढ के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 35(क)(ड) एवं बीएनएस की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह एवं आरक्षक राजेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।